टाहलीवाल (ऊना)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत ऊना के हरोली में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। मोबाइल मेडिकल यूनिट की ओर से ग्राम पंचायत बीटन के गांव जखेवाल में यह शिविर लगाया। इस दौरान खासतौर पर बजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर में 91 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान मरीजों को दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में 12 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, सात उच्च रक्तचाप, तीन मरीज मधुमेह और 33 लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम की सदस्य प्रीति, रुचि और रोहित ने डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया। संवाद