फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिराग मिस्टर और साइना बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में सोमवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। पार्टी का शुभारंभ प्रिंसिपल दीपक कौशल, निदेशक अनुज वशिष्ट ने किया। इसके बाद बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्कूल से जुड़ी यादों को साझा किया।
विज्ञापन


ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की मनोरंजक और रोमांचक खेलों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टाइटल से सम्मानित किया। इसमें मिस्टर फेयरवेल चिराग, मिस फेयरवेल का खिताब साइना के सिर सजा।

इसके अतिरिक्त मिस्टर टैलेंटेड माधव, मिस टैलेंट हार्दिका, मिस्टर पर्सनैलिटी अंशुमान ,मिस पर्सनैलिटी रेनिया देहल और पलकिन बरमानी बनीं। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहा कि वे अध्यापकों की दी अमूल्य शिक्षा और मार्गदर्शन को कभी भुला नहीं पाएंंगे। अंत में स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों को सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने, सदैव माता-पिता और बड़ों का आदर करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें