फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व सैनिकों ने ऊना शहर में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) भाग दो में विसंगतियों को लेकर मंगलवार को पूर्व सैनिकों ने रोष रैली निकाली। इसमें सिपाही से लेकर, जेसीओ, ऑनरेरी अधिकारी के सभी पूर्व सैनिकों के साथ हुए अन्याय को लेकर रोष प्रकट किया गया। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने एसडीएम सदर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री को मांग पत्र भेजे। फेडरेशन ऑफ इंडियन वेटरन के आह्वान पर ऊना के एमसी पार्क में पूर्व सैनिक और वीर नारियां सुबह 10:00 बजे एकत्रित हुए।
विज्ञापन


सबसे पहले शहीद स्मारक पर देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शक्ति चंद, एसपी शर्मा, चमन लाल और अन्य पूर्व सैनिकों ने अपने विचार रखे। इसमें बताया गया कि किस तरीके से ओआरओपी में पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन, मिलिट्री सर्विस पे (जोखिम भत्ता) में बंदरबांट हुई है या जानबूझकर गलतियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इतना बजट देने के बावजूद वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं, जोकि असहनीय है।

पूर्व सैनिकों की सहनशीलता अब खत्म हो चुकी है और उन्हें न चाहते हुए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जिन पर उन्हें भरोसा था और जिन्होंने हमारा प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने ही उनके साथ अन्याय किया है। सरकार जांच करते हुए पूर्व सैनिकों को न्याय दिलवाए। इसके बाद पूर्व सैनिक और वीर नारियां एमसी पार्क से उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में नारे लगाते पहुंचे और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को ज्ञापन प्रेत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व नौ सैनिक कल्याण संघ के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा प्रधान, पूर्व वायु सैनिक सेवा समिति के प्रधान हरीश चंद्र शर्मा, ओंकार सिंह, भीम सिंह, बलबीर सिंह, मदन लाल, चमन लाल, विजय कुमार, केवल किशन, सुरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, सुरजीत सिंह और महेंद्र सिंह जसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें