नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में इनोवेशन प्रयोगशाला स्थापित की गई है। दो लाख रुपये की लागत स्थापित लैब का आगाज शनिवार को किया गया। लैब में में करीब 20 नए उपकरण स्थापित किए गए हैं स्कूल प्रधानाचार्य कश्मीर सिंह ने बताया कि लैब से विद्यार्थियों को लाभ होगा। इस अवसर पर चमन लाल, ओम प्रकाश, सतपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद