फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना अंब के तहत टिब्बी मुबारिकपुर में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमन कुमार (30) निवासी गांव बेहड बेगवाला डाकघर सूही तहसील अंब ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त राकेश कुमार को उसके गांव नकड़ोह छोड़ने के लिए अंब से बाइक पर रवाना हुआ। इस दौरान कलरूही के पास टिब्बी मुबारिकपुर में सामने से तेज रफ्तार कार आई और उसके चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह और उसका दोस्त राकेश कुमार सड़क के किनारे गिर पड़े। इसके बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे में उसे और उसके दोस्त को काफी चोटें आई हैं। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें