फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्टोन क्रशर में चोरी करता युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना ऊना के तहत लोअर बसाल में स्टोन क्रशर से सामान को चोरी करते एक युवक को काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजीव कुमार निवासी बसाल जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लोअर बसाल में उसने स्टोन क्रशर का काम शुरू किया है। उसने अपनी निजी भूमि में एक कमरा बनाया है, जहां बिजली और स्टोन क्रशर का सामान रखा है। रविवार सुबह करीब नौ बजे उक्त कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान भी गायब था। कमरे से लोहे की पत्तियां और रॉड गायब पाए गए। उसने गायब सामान की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह कुछ दूरी पर छिपकर बैठ गया। सुबह 11 बजे एक युवक कमरे में घुसा और कबाड़ का सामान उठाकर बोरी में डालने लगा। जब आरोपी बोरी उठाकर स्कूटर पर रखकर जाने लगा तो उसे राजीव कुमार ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया। उस समय पंचायत के प्रधान भी मौके पर मौजूद रहे। आरोपी की पहचान हरजोत निवासी अपर बढेड़ा ऊना के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें