फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा पुलिस ने पकड़ी करीब 72 पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में पुलिस ने 72 पेटी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बंगाणा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुतडू में गश्त के दौरान एक पिकअप ट्राला को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से अंग्रेजी शराब और बीयर की करीब 72 पेटियां बरामद की गई।
विज्ञापन


पिकअप चालक के पास बरामद शराब से जुड़े कोई कागजात और परमिट नहीं था। गाड़ी चालक राज कुमार निवासी गांव पिरथीपुर घनारी जिला ऊना से परमिट के बारे पूछे जाने पर वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने 72 पेटी शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शराब के साथ गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि वह शराब की खेप कहां से लाया और किस मकसद से लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें