फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना सफाई निरीक्षक चल रहा नगर निगम ऊना

Tue, 07 Apr 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम ऊना पिछले एक साल से अधिक समय से सफाई निरीक्षक के बिना चल रहा है। नगर निगम में यह महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली पड़ा है लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक का पद खाली होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वार्डों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, कूड़ा उठाने की निगरानी करने और शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने की जिम्मेदारी इसी पद से जुड़ी होती है।
पद खाली होने के चलते कई बार कर्मचारियों की निगरानी नहीं हो पाती और लोगों को गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि नगर परिषद ऊना से नगर निगम बनने के बाद निगम के क्षेत्र का विस्तार हुआ है। नगर परिषद से समय 11 वार्ड होते थे, अब नगर निगम बनने के बाद भी अधिकारियों की तैनाती पर कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी सहित अन्य सदस्य प्रशासनिक अधिकारियों से स्टाफ की तैनाती को लेकर मांग उठा चुके हैं। इससे कई बार शिकायतों के निपटारे में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में सफाई निरीक्षक का पद खाली रहना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें