फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी का प्रयास विफल, सात वाहन जब्त, अंब वन रेंज ने की कार्रवाई

Sat, 29 Nov 2025 10:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब(ऊना)

सार

अंब वन रेंज के कर्मचारियों ने बीती रात्रि को बिना वैध परमिट के लकड़ी ले जा रहे सात वाहनों को जब्त किया। यह अभियान दो रणनीतिक स्थानों पर चलाया गया।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी का प्रयास विफल, सात वाहन जब्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के अंब वन रेंज के कर्मचारियों ने बीती रात्रि को बिना वैध परमिट के लकड़ी ले जा रहे सात वाहनों को जब्त किया। यह अभियान दो रणनीतिक स्थानों पर चलाया गया।  गगरेट ब्लॉक के कर्मचारियों ने थपालन मार्ग पर दो वाहनों को पकड़ा, जबकि अंब रेंज की टीम ने अंब-नादौन सड़क पर पांच वाहनों को रोका। बंगाणा और कांगड़ा-हमीरपुर के ज्वालामुखी व रंगस क्षेत्रों से आए इन वाहनों में  सफेदा के साथ शीशम, ओई और कंबल जैसी प्रतिबंधित प्रजातियां लदी पाई गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अधिकारियों ने पाया कि तीन वाहन विशेष रूप से प्रतिबंधित लकड़ी (शीशम, ओई, कंबल) को कांगड़ा से पंजाब ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसके चलते, ब्लॉक अधिकारी ज्वार ने पुलिस थाना अंब में इन तीन वाहनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, हिमाचल प्रदेश व्यापार विनियमन अधिनियम और हिमाचल प्रदेश भूमि पारगमन नियमों के तहत एफआईआर  दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। वहीं शेष वाहनों को वन विभाग के अन्य नियमों के उल्लंघन के तहत विभागीय हिरासत में लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई डीएफओ ऊना के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें