फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-हमीरपुर एक्सप्रेस मार्ग ककराना के पास 48 घंटे से बंद

Tue, 09 Sep 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पिछले 48 घंटे से बंद मार्ग की बहाली में जुटी विभाग की जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। ऊना-हमीरपुर एक्सप्रेस मार्ग ककराना के निकट शनिवार देर रात हुए भूस्खलन के कारण सोमवार को भी बंद रहा। भारी बारिश से पहाड़ी दरकने से सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गिरा है। 48 घंटे से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। इस कारण छोटे-बड़े वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग ऊना और हमीरपुर को जोड़ने वाला सबसे व्यस्त और छोटा रास्ता है। इसके बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों जोगीपंगा, संहाल, टिहरा और छपरोह से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे न केवल समय अधिक लग रहा है बल्कि ईंधन की खपत भी बढ़ रही है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संदीप गौतम ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि भारी मात्रा में पत्थर और मिट्टी होने के कारण मार्ग को पूरी तरह बहाल करने में समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ रहने पर शीघ्र ही सड़क को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। स्थानीय लोग और व्यापारी वर्ग मार्ग के जल्द खुलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, क्योंकि लंबे समय तक मार्ग बंद रहने से उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें