फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी में 25 को होगा ऊना जिला स्कूल प्रवक्ता संघ का सम्मेलन

Sat, 24 Oct 2026 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मांगों पर मंथन कर मांगपत्र तैयार करेगा संघ, आगामी रणनीति भी होगी तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की ऊना जिला इकाई का जनरल हाउस 25 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में होगा। इसमें प्रवक्ता वर्ग की लंबित मांगों और समस्याओं पर मंथन करने के साथ मांगपत्र तैयार कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। संघ के जिला प्रधान शशि सैनी, प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा और जिला महासचिव संजीव कुमार ने संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।
जिला प्रधान शशि सैनी ने बताया कि जनरल हाउस में प्रवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी और मांगों का चार्टर तैयार कर उन्हें संबंधित स्तर पर उठाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा सभी इकाई प्रधानों से बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की, ताकि प्रवक्ता वर्ग के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर निर्णय लिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने जिला प्रधान शशि सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे समय-समय पर प्रवक्ता वर्ग की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनरल हाउस में सभी पदाधिकारी एकजुट होकर लंबित मांगों को आगे बढ़ाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करेंगे। संघ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से जनरल हाउस में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने और प्रवक्ता वर्ग की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहयोग देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें