फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन लगाने में ऊना जिला पहले स्थान पर

विज्ञापन
Una district ranked first in corona vaccination
विज्ञापन
ऊना। 15 से 21 मार्च तक ऊना में टीकाकरण का 78.08 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर जिले ने प्रदेश में पहले स्थान हासिल किया है। जिले में 60 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वाले रोगों से ग्रस्त 20,589 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इसमें से 16,075 लोगों ने खुराक ली है।
विज्ञापन

उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण का 78.08 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिले में 177 सेशन लगाए गए। डीसी ने कहा कि जिले ऊना में कोरोना के मामले बढ़ना चिंता का विषय है। सभी लाभार्थी चयनित स्थान पर वैक्सीनेशन के लिए पहुंचें। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक अवश्य लें।
138 स्वास्थ्य उप केंद्रों में हो रहा टीकाकरण
डीसी ने कहा कि जिले में 47 चिकित्सा संस्थानों और 138 चिकित्सा उपकेंद्रों में कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में माह के पहले और तीसरे रविवार को वैक्सीन लगाई जा रही है। सिविल अस्पतालों में मंगलवार, शुक्रवार तथा माह के पहले और तीसरे रविवार को, सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब दूसरी खुराक 6-8 हफ्ते बाद
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि अब कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक 6 से 8 हफ्ते बाद दी जाएगी। टीकाकरण का अंतराल 8 सप्ताह से अधिक नहीं होना चाहिए। 6-8 सप्ताह का अंतराल सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन के लिए ही लागू होगा, कोवैक्सीन के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से 45 वर्ष की आयु से अधिक के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए आरोग्य सेतु ऐप, कोविन ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। टीकाकरण के दिन अपने साथ आधार कार्ड या वोटर कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें