ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के चुनाव 10 मई के बजाय अब 18 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में होंगे। संघ के प्रांतीय प्रेस एवं संगठन सचिव राजन शर्मा ने प्रेस बयान में बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ की जिला कार्यकारिणी के लिए चुनाव चार्ट तैयार कर लिया गया है। पहले जिला कार्यकारिणी के चुनाव पूरे प्रदेश में होंगे और उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव होगा। बताया कि लेक्चरर संघ का चुनाव पूरी प्रजातांत्रिक विधि के अनुसार होता है। उन्होंने बताया कि काफी समय से सर्वसम्मति से भी चुनाव किया गया है लेकिन इस चुनाव में लेक्चरर संघ के प्रतिनिधि पूरी प्रजातांत्रिक विधि से चुने जाएं, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। संवाद