दौलतपुर चौक (ऊना)। लांस नायक कर्म सिंह पीवीसी सैनिक कैंटीन अब दौलतपुर चौक से स्थानांतरित होकर ब्रह्मपुर में स्थापित की जा रही है। कैंटीन मैनेजर सूबेदार शशि पाल ने बताया कि 22 मई से ब्रह्मपुर में नई कैंटीन से ही सामान उपलब्ध होगा। वर्तमान में दौलतपुर चौक स्थित पुरानी कैंटीन से सामान की आपूर्ति केवल 15 मई वीरवार तक ही की जाएगी। ब्रह्मपुर में कैंटीन शिफ्ट करने एवं अन्य औपचारिक रूप से पूरा करने का कार्य तेजी से जारी है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सूबेदार शशि पाल ने सभी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से इस संकटकाल में सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी पूर्व सैनिक को कोई समस्या या असुविधा होती है तो वे व्यक्तिगत रूप से दौलतपुर कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। यह कदम कैंटीन की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। संवाद