फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपदा के बाद मनाली के लिए ऊना डिपो की सेवाएं बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। घूमने के शौकीन और कामकाज के सिलसिले में बाहर जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम साफ रहने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिपो ने मनाली के लिए बस सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है। करीब दो सप्ताह पहले तक बसें कुल्लू से आगे नहीं जा पा रही थीं, लेकिन अब वे सीधे मनाली तक पहुंच रही हैं। इसके साथ ही पंजाब के सभी रूटों पर भी ऊना डिपो की बसों का संचालन शुरू हो गया है। पड़ोसी राज्य होने के कारण ऊना जिले के लोग पंजाब में आवाजाही करते हैं। ऐसे में बस सेवाओं के बहाल होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर भी बसें चलने लगी हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली है। हालांकि, रविवार को छुट्टी के चलते परिवहन विभाग की कई बसें ग्रामीण रूटों पर नहीं गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, लंबी दूरी के रूटों पर बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना बस अड्डा प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि पंजाब और मनाली के लिए बस सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। यात्री चाहें तो ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें