फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चताड़ा मोड़ पर एचआरटीसी बस और टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, कोचिंग संस्थान की छात्रा घायल

Wed, 29 Jul 2026 12:19 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास डिवाइडर कट से मुड़ते समय कोचिंग संस्थान की टेम्पो ट्रैवलर और एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्रा घायल हुई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चताड़ा मोड़ पर एचआरटीसी बस और टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर के बाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में कोचिंग संस्थान की टेम्पो ट्रैवलर और एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो ट्रैवलर में सवार एक छात्रा घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोचिंग संस्थान की टेम्पो ट्रैवलर चताड़ा मोड़ पर बने डिवाइडर कट से मुड़ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एचआरटीसी बस से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार दिलाने में मदद की। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चताड़ा मोड़ सहित जिला मुख्यालय के आसपास कई स्थानों पर बने डिवाइडर कट दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। उनका आरोप है कि कई कट ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं, जहां पर्याप्त दृश्यता और चेतावनी संकेत नहीं हैं। इसके चलते वाहन चालकों को मोड़ लेते समय जोखिम का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें