फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कबड्डी में ऊना विजेता और बंगाणा बना उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल में हरोली, हैंडबाल में जखेड़ा ने मारी बाजी
विज्ञापन

जिलास्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
उपनिदेशक सोमपाल धीमान रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपनिदेशक सोमपाल धीमान उपस्थित रहे और विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबाल, डोडो और ताइक्वांडो सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। कबड्डी में ऊना विजेता और बंगाणा उपविजेता रही। वॉलीबाल में हरोली विजेता, चलेट उपविजेता, हैंडबाल में जखेडा विजेता, सलोह उपविजेता, डोडो में बहडाला विजेता, बसाल उपविजेता रहा। ताइक्वांडो के 40 किग्रा भार वर्ग में करिपश (संतोषगढ़) प्रथम, सुहानी (बसोली) द्वितीय, गीता (करलूही) तृतीय, 40–42 किग्रा में शीतल (बसोली) प्रथम, नैंसी (संतोषगढ़) द्वितीय, महक (करलूही) तृतीय, 42–44 किग्रा में संजना (संतोषगढ़) प्रथम, कोमल (बसोली) द्वितीय, अंकिता (करलूही) तृतीय, 44–46 किग्रा में जसबी ठाकुर (करलूही) प्रथम, शिवानी (बसोली) द्वितीय, शीना (संतोषगढ़) तृतीय स्थान पर रहीं। 46–49 किग्रा में पायल (संतोषगढ़) प्रथम, शामली (बसोली) द्वितीय, 49–52 किग्रा में कनिका (संतोषगढ़) प्रथम, कुलविंदर (बसोली), सलोनी (ऊना) द्वितीय, आशिया (करलूही) तृतीय, 52–59 किग्रा में रितु चौधरी (संतोषगढ़) प्रथम, प्रिया (बसोली) द्वितीय, 59–63 किग्रा में हरमन कौर (संतोषगढ़) प्रथम, 63–68 किग्रा में तनु (बसोली) द्वितीय स्थान अर्जित किया। वहीं, संतोषगढ़ 19 अंक लेकर प्रथम स्थान और बसोली 17 अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें