फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Crime : जेल में बंद बेटे को पिता ने थमाई संदिग्ध पुड़िया, तलाशी में गोलियां और सफेद पाउडर मिला

Sun, 16 Aug 2026 12:17 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

ऊना की जिला कारागार बनगढ़ में विचाराधीन बंदी की तलाशी के दौरान पुड़िया में गोलियां और सफेद पाउडर बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बंदी से मुलाकात के लिए उसका पिता जेल आया था। मुलाकात के बाद तलाशी में सामग्री मिलने पर जेल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पिता द्वारा बेटे को संदिग्ध सामग्री देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कारागार बनगढ़ में बंद विचाराधीन कैदी से मुलाकात करने पहुंचे उसके पिता पर संदिग्ध सामग्री देने का आरोप लगा है। मुलाकात के बाद जेल के मेन गेट पर तलाशी के दौरान बंदी के पास एक पुड़िया से गोलियां और सफेद पाउडर बरामद होने के बाद मामला सामने आया। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिला कारागार बनगढ़ के सहायक अधीक्षक ओंकार सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि 14 अगस्त को करीब 3:45 बजे विचाराधीन बंदी प्रदीप कुमार पुत्र बलवीर, निवासी बागली कलां, तहसील समराला, जिला लुधियाना, पंजाब से मिलने उसके पिता बलवीर जेल पहुंचे थे।

मुलाकात समाप्त होने के बाद जब बंदी की मेन गेट पर तलाशी ली गई तो उसके पास एक पुड़िया मिली। इसमें कुछ गोलियां और सफेद पाउडर बरामद होने की बात सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुलाकात के दौरान की सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई
जेल प्रशासन के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर बलवीर अपने बेटे प्रदीप कुमार को संदिग्ध वस्तु या सामग्री देते हुए दिखाई दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस थाना मैहतपुर में प्रदीप कुमार और उसके पिता बलवीर के खिलाफ Prison Act, 1894 की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

बरामद सफेद पाउडर की जांच जारी
पुलिस बरामद गोलियों और सफेद पाउडर की प्रकृति की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बरामद सफेद पाउडर में कौन सा पदार्थ है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें