नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत ऊना में प्रस्तावित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन अब 7 सितंबर के बजाय 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत ऊना में प्रस्तावित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन अब 7 सितंबर के बजाय 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
विज्ञापन
वॉकथॉन का बाकी शेड्यूल यथावत रहेगा। वॉकथॉन 10 सितंबर को इंदिरा स्टेडियम ऊना से शुरू होकर बस स्टैंड के समीप यू-टर्न लेते हुए वापस इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रात : लगभग 10:00 बजे वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे तथा स्वयं भी इसमें शामिल होंगे। वॉकथॉन का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशे के विरुद्ध सामूहिक चेतना को मजबूत करना है।