लालसिंगी के निजी होटल में जिला परिषद के उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ऊना और कुटलैहड ने किए घोषित।
ऊना। जिला कांग्रेस के बीच जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर चल रही खींचतान बुधवार को और ज्यादा बढ़ती नजर आई। सोमवार को ही इस मामले पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देशराज गौतम ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एलान किया था कि जिला परिषद वार्ड का कोई भी प्रत्याशी कांग्रेस का समर्थित प्रत्याशी नहीं होगा लेकिन बुधवार होते- विधायक विवेक शर्मा और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के नेतृत्व में ऊना और कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मीडिया के सामने आ गए। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र से जिला परिषद के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए मौके पर ही मीडिया से उनकी मुलाकात भी करवा डाली। इस मामले को लेकर विधायक विवेक शर्मा और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में जिला परिषद चुनाव की लड़ाई में हमेशा पार्टी समर्थित प्रत्याशी रहे हैं और उसी तर्ज पर प्रत्याशियों की घोषणा भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों ब्लॉकों के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने इन समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए अभी से मेहनत करना शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के देहलां वार्ड से सोनिया राणा, रायपुर सहोड़ा वार्ड से प्रियंका शर्मा, चताड़ा वार्ड से दीक्षा सैनी, धनेत वार्ड से रीना देवी, टक्का वार्ड से सुमित शर्मा, लठियाणी वार्ड सत्या देवी कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं।