फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, अब में एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर

Wed, 21 Oct 2026 11:11 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

ऊना में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। अंब-ऊना मार्ग पर मंगलवार देर रात एचआरटीसी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। 

विज्ञापन
एक्सीडेंट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। अंब-ऊना मार्ग पर मंगलवार देर रात एचआरटीसी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। वहीं, गगरेट-भरवाईं सड़क पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में अंब-ऊना मार्ग पर कृष्णा नर्सरी के पास मंगलवार रात करीब पौने 11 बजे हादसा हुआ। स्तोथर गांव निवासी 19 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र राम प्रकाश और 16 वर्षीय अमन पुत्र बीरबल बाइक पर सवार होकर अंब से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों ठठल रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव देखने की बात कहकर घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऊना से अंब की ओर जा रही शिमला-भरमौर रूट की एचआरटीसी बस ने कृष्णा नर्सरी के पास बाइक को सामने से टक्कर मार दी। आरोप है कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बाइक को सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। उसकी पहचान बचित्र सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए।

दूसरा हादसा में बुधवार सुबह करीब सात बजे गगरेट-भरवाईं सड़क पर एचडीएफसी बैंक के नजदीक हुआ। वार्ड नंबर छह, गगरेट निवासी 76 वर्षीय गुरवचन चंद दूध लेने के लिए भरवाईं रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गगरेट बाजार की तरफ से आ रही काले रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता राजीव, जो मृतक के भतीजे और पेशे से अध्यापक हैं, के अनुसार कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर लगने से गुरवचन चंद सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ एक पोल से टकराई और घूमकर फिर बाईं ओर आ गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी हर्षित मिश्रा के रूप में हुई है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपी चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंब हादसे में आरोपी बस चालक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जो कि अदालत से बेलआऊट हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें