फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una Car Accident: भरवाईं में 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, लुधियाना के दो लोगों की मौत; देखें वीडियो

Wed, 29 Apr 2026 04:27 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी (ऊना)।

सार

Una Accident News In Hindi: चिंतपूर्णी क्षेत्र के भरवाईं में बुधवार दोपहर सवा तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र के भरवाईं में बुधवार दोपहर सवा तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार में आग लग गई, इससे उसमें सवार लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। रजनीश कुमार (27) पुत्र रमेश कुमार, ताजपुर रोड, जिला लुधियाना, पंजाब का रहने वाला था। हादसे का शिकार हुए दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों को इस बारे सूचित कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा निजी स्कूल के पास करीब सवा तीन बजे हुआ।

विज्ञापन






कार पंजाब के लुधियाना से बताई जा रही है और इसमें दो लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड की टीम और मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकालने में जुट गए। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 
विज्ञापन

हादसे का वीडियो साथ सटे होटल के कैमरे भी कैद हुआ है, इसमें सामने आया कि खाई में गिरने से पहले सड़क पर ही कार के पिछले हिस्से में आग लगी, इसकी वजह से हो सकता है कि हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद चिंतपूर्णी पुलिस थाना की टीम और फायर कर्मियों ने खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें