फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं मिल पाई अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Tue, 30 Dec 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में हड़ताल के बाद जमा मरीज व साथ आए लोग।संवाद
विज्ञापन
ऊना। समय : सुबह 11:00 बजे, स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल खत्म होने के बाद काफी संख्या में मरीज मुख्य द्वार से अस्पताल परिसर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर बनी पार्किंग में काफी संख्या में वाहन खड़े हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे हैं। धरातल तल पर स्थित मेडिसिन ओपीडी के बाहर कतार में लगकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ओपीडी में चिकित्सक मरीजों की बारी-बारी से जांच कर रहे हैं। हड़ताल खत्म होने के चलते मरीज राहत महसूस कर रहे हैं।
धरातल तल पर स्थित एक अन्य मेडिसिन ओपीडी में चिकित्सक के अवकाश के चलते ताला लटका हुआ है। इस दौरान अपनी माता का उपचार करवाने पहुंचे चरनजीत चन्नी ने कहा कि उनकी माता का उपचार अवकाश पर चल रहे चिकित्सक के पास चल रहा है। ऐसे में अब किसी अन्य चिकित्सक को दिखाना पड़ेगा।
विज्ञापन

समय 11:15 बजे, धरातल तल पर ही स्थित अल्ट्रसाउंड रूम के बाहर ताला लटका हुआ है। इस दौरान एक परिजन के साथ अल्ट्रसाउंड करवाने के लिए आए ऊना निवासी दिनेश कुमार ने कहा कि अल्ट्रसाउंड करने वाले रेडियोलाॅजिस्ट डेपुटेशन पर नगरोटा बगवां चले गए हैं। ऐसे में अल्ट्रसाउंड के लिए मरीजों को मजबूरी में निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में गरीब व्यक्ति जो सस्ते उपचार के चक्कर में सरकारी अस्पताल का रुख करता है, उसके लिए परेशानी बढ़ती जा रही है।
इसके बाद एक्सरे रूम के बाहर भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे हैं। रूम के बाहर मौजूद सुरक्षा कर्मी मरीजों से पर्ची एकत्रित कर एक-एक कर मरीज को एक्सरे रूम में भेज रहा है।
एक्सरे रूम के समीप चर्म रोग ओपीडी भी बंद है। इस बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि चिकित्सक अवकाश पर गए हैं। इसके बाद ऑर्थो ओपीडी का रुख किया तो देखा कि ओपीडी के बाहर मरीज उपचार के लिए दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे है। कोई प्लास्टर खुलवाने के लिए ओपीडी में पहुंचा तो कोई अन्य समस्याओं के लेकर अस्पताल में आया है। इस दौरान कुछ मरीजों ने बताया कि हड़ताल के चलते उन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा था। अब हड़ताल खत्म होने के बाद राहत मिली है।
समय 11:30 बजे, मातृ-शिशु अस्पताल में काफी संख्या में गायनी ओपीडी के बाहर महिलाएं उपचार के लिए पहुंची हैं। हड़ताल के बाद पहले दिन गायनी ओपीडी में महिलाओं को उपचार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें