फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अल्ट्रासाउंड सुविधा अधूरी, रेडियोलॉजिस्ट की कमी बनी बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब अस्पताल में हफ्ते में एक दिन ही हो रहे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

जिले में स्थायी तौर में केवल क्षेत्रीय अस्पताल में ही है रेडियोलॉलिस्ट तैनात
प्रमुख अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें तो लगा दीं पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं
विभाग ने उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के प्रमुख अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट और सोनोलॉजिस्ट की कमी के चलते इन मशीनों का पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए क्षेत्रीय अस्पताल या निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा है।
हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने चिंतपूर्णी और अंब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की हैं। इसके अलावा बंगाणा क्षेत्र के दो अस्पतालों में भी मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वर्तमान में जिले में केवल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है।
विज्ञापन

अंब अस्पताल में बंगाणा से आने वाले एक सोनोलॉजिस्ट सप्ताह में केवल एक दिन शुक्रवार को ही सेवाएं दे पा रहे हैं। यहां भी सोनोलॉजिस्ट की ओर से केवल गर्भवती महिलाओं से संबंधित अल्ट्रासाउंड ही किए जाते हैं। अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए या तो क्षेत्रीय अस्पताल जाना पड़ता है या फिर निजी लैबों में भारी खर्च उठाना पड़ता है। इसी तरह नागरिक अस्पताल हरोली में भी अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में यहां भी केवल गर्भवती महिलाओं की जांच ही संभव हो पा रही है। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से स्थापित की गई मशीनों का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न अस्पतालों में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी है। अधिकारियों की ओर से समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

कोट
जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग रखी गई है। तैनाती विभागीय स्तर पर ही की जाती है। एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें