फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हेरोइन सहित कार सवार दो युवक गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नंगल। जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना के निर्देशों के तहत नंगल पुलिस की ओर से नशे के सौदागरों के खिलाफ शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत नया नंगल पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नंगल थाने के नवनियुक्त थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रजिंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि आई-20 कार में सवार होकर दो लोग नशीले पाउडर के साथ संतोषगढ़ से भलाण की ओर जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर एएसआई गुरनैब सिंह की टीम ने खालसा स्कूल भलड़ी के निकट लगाए नाके के दौरान एक गाड़ी को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में सवार अनमोल निवासी कुलग्रां से 10 ग्राम, जबकि दूसरे कार सवार अमर राणा निवासी भलाण से 20 ग्राम नशीला पाउडर चिट्टा बरामद किया। इसी आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि आरोपियों की पुलिस रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाते थे और किसे सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें