फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अमृतसर के दो युवक 100.52 ग्राम हेरोइन के साथ काबू

Thu, 21 Mar 2024 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से 10,500 रुपए और चिट्टा तोलने वाला तराजू भी बरामद
विज्ञापन

अंब(ऊना)। पुलिस ने ज्वार में अमृतसर पंजाब निवासी दो युवकों से 100.52 ग्राम हेरोइन पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ऊना पुलिस ने पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद की है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों से पुलिस ने दस हजार पांच सौ रुपए नकद और चिट्टा तोलने के लिए तराजू भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब निवासी दो युवक ज्वार के समीप ज्वार-मैड़ी मार्ग बाईपास के पास स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के नजदीक संदिग्ध अवस्था में पैदल घूम रहे हैं, जो कि संभवत: नशा बेचने का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अंब गौरव भारद्वाज, एसआई विपन कुमार, एचसी पवन, सुरक्षा शाखा ऊना के एचसी मोहिंदर, आरक्षी बलजीत और पवन कुमार की टीम ने बुधवार देर शाम दोनों को मौके पर दबोच लिया। आरोपियों के बैग की तलाशी लिए जाने पर पुलिस ने उसमें छुपाकर रखा चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन

वहीं, आरोपियों से पुलिस ने साढ़े दस हजार रुपए नकद और चिट्टा तोलने का एक छोटा तराजू भी बरामद किया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया का कहना है कि इस मामले में संलिप्त आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेशों के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर गहनता से पूछताछ करने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि इतनी मात्रा में पुलिस ने ऊना जिले में पहली बार चिट्टे की खेप बरामद की है, जिसकी बाजार में करोड़ों रुपए की कीमत आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें