लॉ कालेज बढेडा़ में नशो के विरोध में प्रशिक्षुओं को जागरूक करते हुए।संवाद
ऊना। हरेाली विकास खंड के तहत नशामुक्त ऊना अभियान को लगातार अमलीजामा पहनाया जा रहा है। कड़ी में मंगलवार को हिमकेप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज बढ़ेड़ा में शैक्षणिक सत्र में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। शारीरिक एवं मानसिक हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ में जीवन कौशल जैसे साथी से मिलने वाले दवाब, इमोशंस मैनेजमेंट इत्यादि के बारे में भी संवाद किया गया। संवाद कार्यक्रम अधिकारी जयेंद्र हीर ने बच्चों को नशे से दूर रहने का प्रण लेने के लिए प्रेरित किया। हिमकैप्स कॉलेज के नशामुक्त ऊना के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य जसवंत सिंह एवं चेयरमैन विक्रमजीत सिंह ने भी कॉलेज कि तरफ से अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से इस अभियान को और ज्यादा मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले प्रतिभागियों को नशामुक्त ऊना अभियान की ओर से इनाम भी दिया जाएगा। संवाद
सचित्र