फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, 3100 रुपये बरामद

Mon, 26 Oct 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। टाहलीवाल बाजार में पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (35) निवासी वार्ड नंबर तीन नंगल कलां और विशाल कुमार (31) निवासी कर्मपुर, डाकघर पालकवाह, तहसील हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 0.41 ग्राम चिट्टा और 3100 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्तूबर को मुख्य आरक्षी सोडी राम की अगुवाई में टीम टाहलीवाल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। दोपहर करीब 12:50 बजे पुलिस टीम टाहलीवाल से लालूवाल मार्ग पर पहुंची। वहां सड़क किनारे दो युवक खड़े थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर एक युवक ने दूसरे के हाथ में कोई वस्तु थमा दी, जिसे दूसरे युवक ने तुरंत अपनी जेब में डाल लिया। इस गतिविधि पर शक होने के बाद पुलिस टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर आरोपी अशोक कुमार के कब्जे से 3100 रुपये की नकदी और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। वहीं, विशाल कुमार की जेब से गांठ लगी पारदर्शी पॉलिथीन बरामद हुई, जिसे जांचने पर चिट्टा पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर वजन 0.41 ग्राम निकला।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के मुताबिक, पूछताछ के दौरान विशाल कुमार ने बताया कि उसने यह चिट्टा अशोक कुमार से 750 रुपये में खरीदा था। पुलिस ने नशीले पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर नियमानुसार सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें