फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कीटनाशक पीने से दो वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अंब पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैरा में कीटनाशक पीने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चे की पहचान कार्तिक पुत्र शिवपाल निवासी शाहपुर यूपी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रवासी परिवार भैरा गांव में आलू निकालने के लिए आया था। उन्होंने अपने दो वर्ष के बेटे को खेत में बिठाया हुआ था। इस दौरान बच्चे ने वहां पड़ी आलू की फसल पर छिड़कने वाली कीटनाशक दवाई पी ली। बच्चे की तबीयत बिगड़ने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जब बच्चे के माता-पिता वहां आए तो बच्चा बेसुध पड़ा हुआ था। अपने जिगर के टुकड़े को देख माता-पिता घबरा गए और तुरंत बच्चे को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर आए, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने बताया कि कीटनाशक दवाई पीने से प्रवासी बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें