फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड रहे दोपहिया वाहन चालक

Sun, 14 Jul 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
आए दिन चोरियां आए दिन मारपीट झगडे.....ऊना में एक वाईक पर तीन सवार आम बात हो गई है पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
ऊना। शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट के वाहन चालक बेखौफ बाइक ड्राइव करते नजर आए हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि दोपहिया वाहन चालक युवाओं में ऊना पुलिस के कार्रवाई के प्रति कोई भी खौफ दिखता नजर नहीं आया है। इसके चलते धरातल में ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर के हर चौक और चौराहे पर इस तरह का नजारा रोजाना देखने को मिल रहा है, लेकिन पुलिस की सख्ती न होने की सूरत में दिनोंदिन दोपहिया वाहन चालक ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के बाइक ड्राइव किए जाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

शहर के प्रबुद्धजनों में पूर्व सैनिक राजेंद्र शर्मा, पूर्व वायु सैनिक हरिश चंद्र शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान सोमेश शर्मा, वरिष्ठ नागरिक अविनाश कपिला और शहरी व्यापार मंडल के प्रधान पिंस राजपूत का कहना है कि ऐसे में युवाओं के परिजनों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। दूसरी ओर पुलिस प्रबंधन को भी सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है, ताकि समय रहते इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएं, तो कोई भी अप्रिय घटना घटित होने से पहले रोकी जा सकती है। पुलिस के अथक प्रयास भी ऊना में फलीभूत होते नजर नहीं आए हैं, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालक बेलगाम होकर रह गए हैं और बेखौफ होकर ऊना शहर के हर गली चौराहे में ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के वाहनों को दौड़ा रहे हैं और राहगीरों के लिए परेशानियों का सबब बनकर रह गए हैं।
उधर, एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि जल्द ही इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस समय समय पर नियमित तौर पर नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें