फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आनंदपुर साहिब रेलवे फाटक पर हाई वोल्टेज तार टूटने से ऊना आने वाली दो ट्रेनें प्रभावित

Fri, 23 Aug 2024 03:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंजाब के आनंदपुर साहिब स्टेशन के समीप रेलवे गेट नंबर 72 के पास हाई वोल्टेज तार टूटने से जिले में आवागमन करने वाली दो ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इससे दिल्ली आने जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को करीब तीन-तीन घंटे तक देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेनों की देरी से यात्रियों को अपनी यात्रा में परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो दौलतपुर चौक से वाया ऊना होकर प्रतिदिन रात को दिल्ली जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से तीन घंटे 33 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंची। ट्रेन 14054 हिमाचल एक्सप्रेस दौलतपुर चौक से दिल्ली में वीरवार तड़के 05 बजे पहुंचने की बजाय 08:32 बजे पहुंची। इससे पूर्व ट्रेन बुधवार रात अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से निर्धारित समय 09:20 बजे चलने की बजाय मध्य रात्रि बाद 12:44 बजे रवाना हुई। ऊना में ट्रेन 09:48 बजे न पहुंचकर 01:09 बजे आई और 01:17 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। दूसरी ओर नई दिल्ली से प्रतिदिन की तरह बुधवार को दोपहर 02:35 बजे ट्रेन नंबर 12057 नई दिल्ली- दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस ऊना के लिए चली।
जनशताब्दी ट्रेन दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 10:15 पर पहुंचने की बजाय मध्य रात्रि बाद 1:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन तीन घंटे 37 मिनट की देरी से यहां आई। रेलवे बोर्ड ऊना के अधिकारियों की मानें तो नंगल डैम एवं ऊना के मध्य रेलवे गेट नंबर-72 पर हाई वोल्टेज तारें ट्रैक पा आ गिरीं। यात्रियों की सुरक्षा के चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित करना पड़ा। ट्रेन में सफर कर रहे कमल, अरविंद, नरेश आदि ने बताया कि दौलतपुर चौक में जनशताब्दी यहां देरी से आई तो अभिनन ने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन भी तीन घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इससे दिल्ली भी सुबह आठ बजे के बाद ट्रेन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें