ऊना। ऊना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दो ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन अपने निर्धारित समय से 59 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, इंदौर से ऊना आने वाली ट्रेन भी 46 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन के ऊना पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:58 बजे है लेकिन शनिवार को यह ट्रेन दोपहर 12:57 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी तरह इंदौर से ऊना के बीच चलने वाली ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 8:35 बजे है। हालांकि, देरी के चलते यह ट्रेन सुबह 9:21 बजे ऊना पहुंची। दोनों ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।