फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से टकराए दो ट्रैक्टर, बड़ा हादस टला

विज्ञापन
नंगल में पलटा ट्रैक्टर। हादसे में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। - फोटो : Una
विज्ञापन
नंगल। नंगल के माता जालफा देवी मुख्य मार्ग पर स्थित माधव नगर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर की ब्रेक फेल हो जाने से दो ट्रैक्टरों की आमने सामने टक्कर हो गई। यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था, लेकिन ब्रेक फेल होने वाले ट्रैक्टर के चालक ने समझदारी दिखाते हुए अपने ट्रैक्टर को एक निर्माणाधीन मकान का चारदीवारी से टकरा दिया और किसी भी तरह के जानी नुकसान को टाल दिया। ट्रैक्टर की ब्रेक फेल होने से सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर के साथ टक्कर हो गई। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने अपने ट्रैक्टर ट्राली को एक मकान की चारदीवारी तोड़ कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों राज कुमार, अजय और राहुल ने कहा कि जिस ट्रैक्टर की ब्रेक फेल हुई, उसमें सीमेंट के पिलर भरे हुए थे और उसका चालक दूर से ही शोर मचा रहा, लेकिन बावजूद इसके सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसके उपरांत वे ट्रैक्टर एक निर्माणाधीन मकान की चार दीवार से टकराने के उपरांत सड़क के बीचों बीच पलट गया। इससे काफी देर तक उक्त मार्ग जाम रहा। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें