फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ड्यूटी पर शराब पीने के मामले में दो स्टाफ नर्सें निलंबित

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के शराब मामले में प्रका​शित समाचार । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एक को नालागढ़ और दूसरी को भेजा बिलासपुर
विज्ञापन

हेडक्वार्टर में देनी होगी रिपोर्ट, विभाग ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में 5 अगस्त की रात ड्यूटी पर तैनात दो स्टाफ नर्सों की ओर से शराब पीने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। दोनों नर्सों को निलंबित कर बिलासपुर और नालागढ़ स्थानांतरित किया गया है। इस दौरान उन्हें विभाग के मुख्यालय में रिपोर्ट करना होगा। विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को भी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद स्वास्थ्य निदेशालय ने अस्पताल प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की थी। प्रशिक्षण के लिए आई कुछ छात्राओं ने भी अपने संस्थान में शिकायत दर्ज कराते हुए रात के समय अस्पताल में होने वाली इस तरह की गतिविधियों पर रोष व्यक्त किया। इस मामले के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विभाग के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। बताया गया कि घटना के समय एक नर्स सर्जिकल वार्ड में और दूसरी मेडिकल वार्ड में शराब के नशे में थीं। वार्ड में हंगामा हुआ और एक बाहरी व्यक्ति के साथ शराब पीने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन

ऊना अस्पताल में शराब पीने के मामले में दो स्टाफ नर्स को निलंबित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन को भी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. गोपाल बेरी, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल

क्षेत्रीय अस्पताल के शराब मामले में प्रकाशित समाचार । संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें