रावमापा मवा कोहला का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ विधायक राकेश
वार्षिक समारोह में होनहारों को सम्मानित करने के बाद विधायक ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मवा कोहलां का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को मनाया गया। समारोह में विधायक राकेश कालिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने कहा कि स्कूल में विकास के लिए लगातार सहयोग कर रहे हैं और छात्रों में भी प्रतिस्पर्धा की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश सरकार शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक कालिया ने स्कूल में 42.76 लाख से बनने वाले दो कमरों का शिलान्यास भी किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विधायक राकेश कालिया ने पढ़ाई एवं खेलकूद में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जबकि इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एचजी कौशल, स्कूल के वरिष्ठ सहायक शाम सुंदर समेत अन्य मौजूद रहे।