बदोली में 35 साल के व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई किया रेफर
पंडोगा में एक प्रवासी विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के थाना सदर और हरोली पुलिस के तहत अलग-अलग स्थानों पर एक महिला और पुरुष ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना सदर ऊना के अंतर्गत अजय कुमार (35) पुत्र रमेश चंद गांव बदोली तहसील और जिला ऊना ने देर रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद परिवार के लोग उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। जहां अजय कुमार की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दूसरा मामला थाना हरोली के अंतर्गत प्रवासी भगवान देई पत्नी दविंदर कुमार निवासी उत्तर प्रदेश हाल रिहायश गांव पंडोगा ने वीरवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाए, जहां महिला उपचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है।