फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खैर के पेड़ काट रहे दो लोग काबू, तीन लाख से ज्यादा आंकी कीमत

Wed, 11 Mar 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब टिल्ला में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से खैर के पेड़ काट रहे दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। काटी गई लकड़ी की कीमत बाजार में तीन लाख से ज्यादा आंकी गई है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब चार बजे अंब टीला के आरक्षित वन क्षेत्र में की गई। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

भरवाईं वन विभाग की टीम वन खंड अधिकारी ऊषा देवी और सुनील कुमार की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर गश्त कर रही थी। जब टीम अंब टिल्ला मार्ग से गुजर रही थी। तब उन्हें जंगल से पेड़ गिरने की आवाज सुनाई दी। जिस पर टीम ने मौके पर दबिश दी तो पाया कि कुछ लोग खैर के पेड़ काटकर उनके मोछे नीचे खड्ड की ओर फेंक रहे थे। विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्ण राम, वन रक्षक साहिल बनयाल और नरेंद्र पटियाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआती जांच के दौरान जंगल में खैर के तीन पेड़ कटे हुए पाए गए हैं और मौके से लकड़ी के 16 मोछे बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में दावा किया है कि उसे एक ठेकेदार ने पेड़ काटने के लिए भेजा था, जिसने देहरा रेंज में कटान का ठेका लिया हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर यह अवैध कटान हो रहा था, वह क्षेत्र कांगड़ा जिले की सीमा से सटा हुआ है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भरवाईं रेंज में गत दिनों पकड़े गए तीन वाहनों में से विभाग ने एक वाहन को दस्तावेज पूरा पाए जाने पर छोड़ दिया है। दो वाहनों के खिलाफ काेर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में वन विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें