फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो एनएसएस स्वयंसेवियों ने यूथ लीडरशिप शिविर में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा स्कूल की तरफ से दो एनएसएस स्वयंसेवियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। लड़कों में ध्रुव शर्मा और लड़कियों में ज्योतिका राणा ने एनएसएस यूथ लीडरशिप शिविर में भाग लिया। यह शिविर हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहू में आयोजित हुआ। इसमें ज्योतिका राणा तीसरे राउंड में यूथ लीडरशिप परेड से बाहर हो गई थीं। वहीं, ध्रुव शर्मा का चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ। दोनों एनएसएस स्वयंसेवियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह प्रभारी कांता देवी सहित दोनों स्वयंसेवियों को बधाई दी। बहीं पर प्री आरडी कैंप के लिए ज्योतिका राणा का चयन न होने पर आगे और मेहनत करने का आह्वान किया। वहीं पर चयनित ध्रुव शर्मा को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें