फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली क्षेत्र की दो और सड़कें करीब 15 करोड़ से हो रहीं चकाचक

Sun, 16 Jun 2024 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग कार्य संपन्न करने में डटा
विज्ञापन

लालुवाल से गोंदपुर जयचंद और टाहलीवाल से बाथड़ी सड़कें निर्माणाधीन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चुनाव संपन्न होने के बाद जिला में विकास का पहिया आगे बढ़ने लगा है। हरोली क्षेत्र में इस दिशा में एक बार फिर निर्माण कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र की दो सड़कों पर लोक निर्माण विभाग ने लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च कर निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। इससे क्षेत्र की मजबूत सड़कों के कारवां में दो सड़कें और शामिल हुई हैं।
फिलहाल लोक निर्माण विभाग क्षेत्र की लालुवाल से गोंदपुर जयचंद और टाहलीवाल से बाथड़ी सड़क के निर्माण कार्य को लगभग पूरा कर चुका है। दोनों सड़कें 15 किलोमीटर निर्माण के लिए प्रस्तावित रही हैं। टाहलीवाल से बाथड़ी तक की सड़क करीब सात किलोमीटर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगभग इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बता दें कि हरोली विधानसभा क्षेत्र उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की गृह विधानसभा क्षेत्र है। चुनाव आचार संहिता के हटते ही लोक निर्माण विभाग की ओर से उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लंबित विकास कार्यों को गति प्रदान की गई है। अब इन सड़कों के बनने से यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को चकाचक मार्ग सफर के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सड़क निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है। उपमुख्यमंत्री की ओर से इन सड़कों को जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए गए थे, जिन्हें अमल में लाते हुए इस कार्य को लक्ष्य निर्धारित कर पूरा किया जा रहा है।
-ई. बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें