फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शोरूम की छत से गिरकर दो आईटीआई प्रशिक्षु घायल

Thu, 19 Mar 2026 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में घायल आईटीआई के प्र​शिक्षु छात्रों का उपचार करते हुए ।संवाद
विज्ञापन
ऊना। बहडाला स्थित टाटा मोटर्स शोरूम में रखरखाव कार्य के दौरान बुधवार सुबह दो आईटीआई प्रशिक्षु करीब 25 फीट ऊंची छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया है। घायलों की पहचान साहिल कुमार (18) पुत्र विशंभर दास निवासी अरनवाल (अंब) और कुलविंद्र (19) पुत्र अशोक कुमार निवासी जटपुर (संतोषगढ़) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक की टांगों तथा दूसरे के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साहिल कुमार और कुलविंद्र आईटीआई ऊना के प्रशिक्षु हैं और अन्य विद्यार्थियों के साथ शोरूम में कार्य के लिए पहुंचे थे। बुधवार को दोनों युवक शोरूम की छत पर मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद शोरूम के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ऊना की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच आरंभ कर दी।

एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि बहडाला में हुए हादसे में दो आईटीआई प्रशिक्षु घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें