फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थनीकपुरा ने कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र के थनीकपुरा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नीरज कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी वीहण तहसील डाडासीबा जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अंबोटा में पढ़ता है। सोमवार शाम के समय अपने दोस्त नीतिश कुमार सहित मोटर साइकिल पर घर जा रहा था। इस बीच जब यह थनीकपुरा में चाट वाला मोड़ के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। हादसे से दोनों को चोटेें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें