फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने पर वरिष्ठ नागरिक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना ने क्षेत्रीय अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति न होने पर नाराजगी जताई है। वरिष्ठ नागरिकों ने नियुक्ति न होने पर भारी रोष प्रकट किया है। उनका कहना है कि विशेषज्ञ न होने पर उन्हें इलाज के लिए उन्हें चंडीगढ़ या जालंधर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फोरम की बैठक मंगलवार को एमसी पार्क ऊना में अध्यक्ष जीआर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिक फोरम के निर्माता, हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष स्व. कंवर हरि सिंह की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया।
फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पीली पर्ची सुविधा तो चल रही है, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नहीं जांचा जा रहा। शहर में नो पार्किंग, सड़कों पर अतिक्रमण, चौराहों पर रेड लाइट का न होना, तीव्र गति से वाहनों के चलाने से बुजुर्गों और बच्चों को पैदल चलने में आने वाली परेशानी, शहर में लावारिस घूम रहे कुत्तों के कारण बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बैठक में एचआर वशिष्ठ, रोशन लाल चौधरी, कृष्ण पाल सूद, राणा शमशेर सिंह, राम पाल धीमान, बख्ताबर सिंह, शेषपाल सिंह, कमल देव, ओम प्रकाश शर्मा ने जल्द से जल्द मांग को पूरा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें