फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खनन लीज जनसुनवाई के दौरान भिड़े दो गुट

Tue, 29 Jul 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
हरोली में खनन लीज जनसुनवाई में भिड़े दो गुट।संवाद
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी सेंटर बाथू में प्रस्तावित रेत, बजरी और पत्थर खनन परियोजना को लेकर सोमवार को आयोजित पर्यावरणीय जनसुनवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। खनन लीज के समर्थन और क्रशर के विरोध को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। यह जनसुनवाई हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए थे। बैठक की शुरुआत शांतिपूर्वक हुई लेकिन जैसे ही गांव के प्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया रखी, एक वर्ग के ग्रामीण भड़क उठे। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। मंच के सामने अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते स्थिति हंगामेदार और अराजक हो गई। मौके पर मौजूद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल पुलिस प्रशासन को बुलाया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया और बैठक को दोबारा व्यवस्थित किया गया। घटना के बाद अधिकारियों ने मंच से स्पष्ट किया कि यह जनसुनवाई सभी की राय को सुनने का लोकतांत्रिक माध्यम है और इसमें किसी भी प्रकार की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों से हाथ उठाकर राय मांगी गई जिसमें अधिकांश लोगों ने खनन लीज के पक्ष में सहमति जताई। बशर्ते यह परियोजना सरकार के नियमों और पर्यावरणीय मापदंडों के अनुसार हो। इस पूरी प्रक्रिया में बोर्ड के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की सभी आपत्तियों, सुझावों और टिप्पणियों को रिकॉर्ड किया जो आगे की पर्यावरण स्वीकृति प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें