फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चलोला में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के गांव चलोला में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की ओर से जमीन की निशानदेही की गई। इसे लेकर जमीन विवाद पैदा हो गया और दो गुटों में आपस में मारपीट हुई है। यह मामला वीर सिंह और महेंद्र सिंह के परिवार के बीच में हुआ है। मारपीट के दौरान कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। दोनों गुटों ने पुलिस स्टेशन ऊना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिन्हें चोटें लगी हैं, वे मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल हैं। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि आईओ मनजीत सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें