फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवाओं को प्रदान की वॉलीबाल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। हितकारी युवा मंडल पंजोआ के सदस्यों ने बीजापुर क्षेत्र का दौरा कर वहां के युवाओं को वॉलीबाल किट प्रदान की। इस भेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलकूद की गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। मंडल के अध्यक्ष जसबीर कश्यप ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि युवाओं की शक्ति को सही दिशा देने के लिए खेल सबसे प्रभावी माध्यम साबित हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संगठन विभिन्न गांवों में जाकर न केवल खेल सामग्री वितरित कर रहा है, बल्कि युवाओं को एक स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए जागरूक भी कर रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कुलविंद्र सिंह राजू, अनिल कुमार, यश धीमान, अनिल धीमान और बिंदु चौधरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां से नरेंद्र कुमार गोल्डी और वार्ड पंच मधु बाला ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें