फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थानाकलां स्कूल की दो छात्राएं अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक यात्रा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की नई सफलताएं एक मॉडल विद्यालय के रूप में उभर रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां अब नई सफलताओं की ओर कदम बढ़ा रहा है। अत्याधुनिक भवन, विस्तृत खेल मैदान और समर्पित शिक्षण कार्यों के चलते यह सब संभव हो पाया है। विद्यालय की छात्रा समीक्षा और कनक ठाकुर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण के लिए सिंगापुर और हंगरी के लिए चयनित होने की उपलब्धि प्राप्त की है। यह उनके शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यालय के उच्च मानकों और छात्रों की उत्कृष्टता को दर्शाती हैं। विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र बल्कि खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में भी प्रमुख भूमिका निभा रहा है। विद्यालय के छात्रों को अवसर मिल रहे हैं जो उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद कर रहे हैं। विद्यालय का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित हो रहा है। विद्यालय ने हाल ही में एक एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) मेगा कैंप का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें