फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला की दो छात्राओं ने पास की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकारला की दो होनहार छात्राओं सोनिया चौधरी व अंबिका धीमान ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और अपने गांव का नाम रोशन किया है। इन दोनों छात्राओं ने अपनी कठिन मेहनत और लग्न से प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण किया। इससे न केवल छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि विद्यालय में भी एक नई प्रेरणा का संचार हुआ है। यह परीक्षा हिमाचल सरकार की ओर से आयोजित की जाती है, जो गरीब और मेहनती छात्रों को उनकी पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। छात्रवृत्ति के तहत दोनों छात्राओं को हर साल 12000 रुपये की राशि 12वीं कक्षा तक बतौर छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। यह राशि उनकी शिक्षा को और सुगम बनाने में मदद करेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बक्शी ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय और गांव के लिए गर्व का पल है। वहीं, विद्यालय में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन के तहत कांगड़ा भूकंप की घटना की 120 वर्षगांठ के तहत भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल करवाई गई। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन प्रभारी मनीष कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें