फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वरुण देव के दरबार में दो दिवसीय जोड़ मेला संपन्न

Sun, 21 Jul 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
वरूण देव मंदिर नंगल । संवाद
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल के वरुण देव मंदिर में आयोजित वार्षिक दो दिवसीय जोड़ मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन विभिन्न गायकों ने भगवान वरूण देव के दरबार में हाजरी लगाई। वहीं, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंदिर कमेटी द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना को लेकर छोड़े जाने वाले भगवान वरुण देव का बेड़ा छोड़ने की रस्म अदा की। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान वरुण देव के जयकारों से गूंज उठा। पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने मंदिर कमेटी को पांच लाख रुपये ग्रांट के रूप में देने की घोषणा की। इस दौरान अजय माही, अश्वनी संधू आदि गायकों ने अपनी अपनी हाजरी भरी। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष दिलबाग परमार, डाॅ. संजीव गौतम, दलजीत काका, दीपक सोनी, औंकार सिंह, सतीश चोपड़ा, प्रवीण अंसारी, राकेश मेहता, प्रवेश सोनी, निशांत गुप्ता, सुरजीत सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें