फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महाविद्यालय दौलतपुर चौक में 791 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Sun, 21 Jul 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में अभी तक 791 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में 109, द्वितीय वर्ष में 103, तृतीय वर्ष में 140 विद्यार्थी हैं, जबकि बी कॉम प्रथम वर्ष में 37, द्वितीय वर्ष में 58, तृतीय वर्ष में 48 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीएससी प्रथम वर्ष में 31, द्वितीय वर्ष में 50, तृतीय वर्ष में 42 प्रवेश ले चुके हैं। वहीं, बीसीए प्रथम वर्ष में 63, द्वितीय वर्ष में 70, तृतीय वर्ष में 36 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीबीए प्रथम वर्ष में 44, द्वितीय वर्ष में 51, तृतीय वर्ष में 27 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में एडमिशन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है, जबकि 22 जुलाई को स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके उनका मार्गदर्शन किया जाएगा। कॉलेज में नियमित कक्षाएं 23 जुलाई से लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें