फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रेन की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर तीन लावारिस गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल गोवंश को उपचार के लिए समाजसेवी संस्था सर्व सेवा सोसायटी के लोग अपने साथ ले गए लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से मरे गोवंश को वहां से हटाया नहीं गया है। इसके चलते दुर्गंध उठने लगी है। इसी बात से खफा हिंदू संगठन के लोगों लवली आंगरा, तरुण शर्मा व बलविंद्र बाली इत्यादि ने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि पहल के आधार पर मृत गाेवंश को उठा कर उनका विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करवाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस बारे में नगर काउंसिल के अधिकारियों व एसडीएम को भी फोन किए जा चुके है लेकिन फोन करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समाजसेवी संस्था सर्वसेवा सोसायटी के प्रतिनिधि मुनीष ने कहा कि जो गोवंश घायल है उसे गोशाला पहुंचा कर उसका उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें